हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: बिहार के आरा में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के आरा में देश विरोधी नारेबाजी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुने जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि समूह में कुछ युवक एक ट्रॉफी के साथ जश्न मना रहे हैं और इस दौरान इनमें मौजूद कुछ लड़के ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आरा जिले के चंडी गांव का बताया जा रहा है। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने देश विरोधी नारे लगाने वाले युवकों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद कार्रवाई कर पुलिस ने नारेबाजी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़िए– Video: पिता के सामने से 18 साल की बेटी को किया किडनैप, मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी लड़की

विज्ञापन

चौकीदार के बयान पर दर्ज किया गया मामला

पुलिस ने गांव के चौकीदार के बयान के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद अरमान, मोहम्मद तनवीर आलम, कल्लू, सोनू और एक अन्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय बनाया गया जब चांदी नरबीरपुर टोला की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता। जीत का जश्न मनाते हुए युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है।

और पढ़िए –पति की मौत के बाद भी नहीं मानी हार… प्रियंका शर्मा ऐसे बनी यूपी की पहली सरकारी बस ड्राइवर

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान जिंदाबाद वाले नारे के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर एसपी संजय सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola