बिहार टीचरों के छुट्टी मांगने के यह लेटर हो रहे वायरल, कारणों को देख हो जाएंगे लोट-पोट
Edited By Amit Kasana

बिहार टीचरों के यह लेटर वायरल हो रहे
Edited By Amit Kasana

बिहार टीचरों के यह लेटर वायरल हो रहे
Viral: हम सभी ने कभी न कभी अपने कार्यस्थल पर छुट्टी लेने के लिए कोई न कोई बहाना जरूर बनाया होगा। बिहार टीचरों के छुट्टी मांगने के कुछ लेटर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन इन टीचरों ने छुट्टी मांगने के जो कारण गिनाए हैं उसे जानकर आप दातों तले अपनी उंगलियां दबा लेंगे।
वायरल लेटरों के मुताबिक एक शिक्षक ने प्रिंसिपल को लिखा ”मेरी मां दिनांक 5.12.22 को मर जाएगी। इसलिए दाह संस्कार में भाग लेने के लिए 6.12.22 से छुट्टी दी जाए। किसी ने लिखा कि 7.12.22 को एक शादी समारोह में भाग लेने के कारण पेट खराब हो जाएगा, इसलिए उस तिथि से आकस्मिक अवकाश पर रहूंगा.”। अब ऐसे कारण पढ़कर लोग पेट पकड़कर हंस रहें हैं।
अब इसके पीछे का कारण जानिए। दरअसल, बिहार शिक्षा विभाग के मुंगेर प्रमंडल में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक विद्या सागर सिंह ने एक निर्देश जारी किया। इस निर्देश के मुताबिक आकस्मिक अवकाश में जाने के तीन दिन पहले आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराकर ही कोई शिक्षक या कर्मी अवकाश पर जा सकता है।
शिक्षा विभाग के नए निर्देशों के बाद शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षकों ने इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। वहीं, शिक्षा विभाग ने टीचरों से बात कर उनकी नाराजगी खत्म करने का आश्वासन दिया है। लेकिन फिलहाल अजब-गजब कारणों वाली लीव एप्लिकेशन की विभाग के पास लाइन लगी हुई है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.