'सत्ता पक्ष नाली के...', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव को दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar Election 2025: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि उनके बेटे और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है। उनका आरोप था कि तेजस्वी पर चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। पढ़िए पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

deputy cm Vijay Kumar Sinha
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है यहां विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में तल्क बयानबाजी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सुरक्षा का मुद्दा उठाया और सत्ताधारी दल के विधायकों को ‘कीड़े-मकोड़े’ तक कह गईं। बता दें आज बिहार विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था। इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि उनके बेटे और प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की हत्या की साजिश रची जा रही है। उनका आरोप था कि तेजस्वी पर चार बार जानलेवा हमला हो चुका है। उनके इस बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को सुरक्षा की आवश्यकता है तो सरकार उन्हें मजबूत सुरक्षाचक्र देने को तैयार है, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें किस तरह की और कितनी सुरक्षा चाहिए। बिना जानकारी दिए आरोप लगाना उचित नहीं है।

Advertisment

सबके सामने आई राबड़ी देवी की सोच, अब विधानसभा चुनाव में जनता करेगी फैसला

राबड़ी देवी के ‘कीड़े मकोड़े’ कहने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम से इससे ज्यादा सभ्य और संतुलित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनका कहा था कि राबड़ी देवी की राजनीतिक स्तर और सोच अब सबके सामने है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में आम जनता राष्ट्रीय जनता दल का फैसला करेगी और उन्हें फिर सत्ता से दूर रखकर अपना जवाब देगी। बता दें बिहार में कुल 243 विधानसभा हैं, बताया जा रहा है कि यहां चुनाव आयोग नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर सकता है।

विज्ञापन

जदयू सांसद गिरधारी यादव को दी नसीहत, वोटर लिस्ट पर उठाया था सवाल

आगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सम्राट चौधरी को राबड़ी देवी द्वारा ‘गुंडा’ कहे जाने पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी की यह भाषा जंगलराज और गुंडाराज की मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह उनकी ये भाषा बताती है कि वे खुद को ही सही और बाकी सबको गलत समझती हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम ने वोटर लिस्ट पर जदयू सांसद गिरधारी यादव द्वारा उठाए गए सवालों के बारे में पूछने पर कहा कि पार्टी ने उनसे जवाब मांगा है और वे जवाब देंगे। लेकिन किसी भी संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाने से पहले यह देखना चाहिए कि व्यक्ति खुद किस पद पर है और उसकी जिम्मेदारी क्या है?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ