आयुष्मान योजना के नाम पर 11 लाख की डील! ACB का भीलवाड़ा में बड़ा ट्रैप, मेडिकल ऑफिसर गिरफ्तार

Medical Officer arrested in Bhilwara: सरकारी योजनाओं की आड़ में रिश्वतखोरी का एक और बड़ा चेहरा बेनकाब हुआ है. मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बिल पास करने के नाम पर 11 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए केशव पोरवाल हॉस्पिटल भीलवाड़ा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज छीपा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

rajasthan acb Caught medical officer

Ayushman Yojana Scam: ACB मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग और निजी अस्पतालों के बीच चल रही कथित अंडर-द-टेबल सेटिंग का भंडाफोड़ हुआ है. ACB को मिली शिकायत के मुताबिक, श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, भीलवाड़ा के आयुष्मान योजना से जुड़े बिलों को लेकर परिवादी को लगातार परेशान किया जा रहा था. आरोप है कि डॉ. पंकज छीपा ने बिलों पर नोटिस ना देने के आश्वासन के साथ अनियमितताओं को नजरअंदाज करने का वादा किया जिसके एवज में रुपए मांगे गए. यानी कि सरकार की जिस आयुष्मान योजना को गरीबों के इलाज की जीवनरेखा बताया जाता है, उसी योजना के नाम पर रिश्वतखोरी का खेल खेला जा रहा था. शिकायत की गोपनीय जांच के दौरान यह सामने आया कि डॉ पंकज ने 9.50 लाख रुपये सीनियर डॉक्टर डॉ. कुलदीप के लिए और 1.50 लाख रुपये स्वयं के लिए मांगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैप प्लान और गिरफ्तारी

मामले की पुष्टि के बाद ACB अजमेर रेंज के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरवीजन में भीलवाड़ा-द्वितीय यूनिट ने ट्रैप बिछाया.सोमवार को जैसे ही आरोपी ने 2 लाख रुपये असली नोट और 9 लाख रुपये के डमी नोट (कुल 11 लाख रुपये) रिश्वत के तौर पर स्वीकार किए, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

पूछताछ जारी और नाम आ सकते हैं सामने

आरोपी से पूछताछ जारी है. ACB सूत्रों के मुताबिक, मामले में अन्य अधिकारियों और चिकित्सकों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है. अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ