अमिताभ ओझा
Valentine Day Threatening Banner on Patna Roads: ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना…’ ये धमकी भरा स्लोगन इन दिनों बिहार की राजधानी पटना के हर इलाके, बाजार और रास्तों पर लिखा हुआ मिल रहा है। एक तरफ जहां वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार सजा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ इसके विरोध में हिंदूवादी संगठन अभी से विरोध में उतर चुके हैं। पटना की सड़कों पर ये धमकी भरे बैनर इस बात का इशारा कर रहे हैं कि इस बार फिर हिंदूवादी संगठन वेलेंटाइन डे का विरोध करेंगे। इसको लेकर राज्य का कानून प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
वेलेंटाइन डे का विरोध
दरअसल, हिन्दू शिव भवानी सेना नाम के एक संगठन ने ये पोस्टर पटना के अलग-अलग इलाकों और सड़कों पर लगाकर वेलेंटाइन डे के लिए विरोध जताया है। इसके साथ ही धमकी भरे अंदाज में लाठी चलाने की बात कही है। संगठन का कहना है कि इसी दिन जम्मू-कश्मीर में पुलवामा अटैक हुआ था। इसमें भारत के 40 जवानों ने बलिदान दिया था, इसलिए हमें 14 फरवरी को वीर सैनिकों को याद करना चाहिए।
सबक सिखाने का काम
हिन्दू शिव भवानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने वेलेंटाइन डे मनाने वालों को धमकी देते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति में ऐसी फूहड़ता के लिए कोई जगह नहीं है। यह पश्चिम देशों की संस्कृति है, हम यहां नहीं चलने देंगे। उन्होंने आगे कहा कि वेलेंटाइन डे चॉकलेट से शुरू होकर 14 फरवरी तक आते ही मोहब्बत के नाम पर लव जिहाद का गंदा खेल होता है। पटना में अगर ऐसी अश्लीलता, नंगापन, धर्मांतरण और लव जिहाद करोगे। हिंदू शिव भवानी सेना के कार्यकर्ता टोली बनाकर ऐसे लोगों पर नजर रख रहे हैं। ये कार्यकर्ता इन लोगों पर लाठी-डंडा बजाकर सबक सिखाने का काम करेंगे। वेलेंटाइन डे के दिन ही पुलवामा हमला हुआ था, इसलिए इस दिन पुलवामा के वीर सैनिकों को सम्मान दें।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी; ईंट भट्ठे में खेलती हुई मासूम को उठाया और फिर…
क्या है पुलिस की तैयारी?
वहीं, पटना पुलिस इसको लेकर पूरी तरह तैयार है। सिटी एसपी स्विटी सेहरावत ने बताया कि पटना पुलिस ऐसे सभी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो अराजकता फैलाएंगे। कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिटी एसपी के अनुसार पटना में फॉर्मल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मॉल, पार्क और बाकी जगहों पर तैनाती की गई है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
3 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
6 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
8 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines