---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बुलंदशहर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी; ईंट भट्ठे में खेलती हुई मासूम को उठाया और फिर…

Bulandshahr 6-year-old Girl Brutality Raped: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 27 साल के युवक ने ईंट भट्ठे पर खेल रही 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

शाहनवाज चौधरी

Bulandshahr 6-year-old Girl Brutality Raped: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दिल दहला देने वाला रेप का मामला सामने आया है। यहां एक 27 साल के युवक ने 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है और उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने सबूत और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा बरामद किया है।

---विज्ञापन---

खेत में लहूलुहान मिली बच्ची की लाश

यह मामला बुलंदशहर की कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव का है। यहां ईंट भट्ठे पर प्रवासी मजदूर परिवार की 6 साल की बेटी खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई। काफी तलाश और खोजबीन के बाद एक खेत में परिवार को अपनी बेटी लहूलुहान अवस्था में मिली। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसकी रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। इस दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

ईंट भट्ठे के पास दिखा आरोपी

इस मामले की जांच कर रही DSP पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सलेमपुर कायस्थ का ईश्वर चंद (27) ईंट भट्ठे के आसपास आता-जाता रहता है। पुलिस ने ईश्वर की निगरानी शुरू कर दी, इस दौरान उसकी गतिविधियां काफी संदिग्ध पाई गईं। घटना के वक्त भी ईश्वर के मोबाइल फोन की लोकेशन ईंट भट्ठे के आसपास ही मिली थी। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला, जिसमें आरोपी ईश्वर घटना से कुछ समय पहले ईंट भट्ठे की तरफ आता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस का शक जब यकीन में बदल गया।

---विज्ञापन---

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने आरोपी ईश्वर की गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई। देर रात सिकंदराबाद कोतवाल अनिल कुमार शाही की अगुवाई में पुलिस पिलखनवाली कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग होते देख ईश्वर बाइक वापस मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो ईश्वर ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से ईश्वर घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मध्य प्रदेश का बड़ा आयोजन, MP GIS 2025 को लेकर निवेशकों से वन टू वन मिलेंगे CM मोहन यादव

---विज्ञापन---

आरोपी ने कबूल किया गुनाह

डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने ही बच्ची के साथ रेप किया है। आरोपी ईश्वर चंद के ऊपर 2 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। आरोपी ईश्वर के पास से पुलिस को एक तमंचा, कारतूस, खोखा और बाइक बरामद की गई है। आरोपी को सख्त सजा दिलवाने के लिए जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट भेजी जाएगी। इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में कराई जाएगी।

First published on: Feb 12, 2025 11:36 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola