Valentine Day: वैलेंटाइन डे वीक के बीच एक लड़की ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को एक चिट्ठी लिखी है। लड़की की ओर से लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लड़की ने चिट्ठी में खुद को बेरोजगार बताया है। लड़की ने कहा है कि आपने तो अपने लव मैरिज कर लिया, लेकिन हमारे लव पर बेरोजगारी का अड़चन है। नौकरी का जुगाड़ लगाइए नहीं तो हमारे लव किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे।
चिट्ठी की सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
लड़की की ओर से डिप्टी सीएम को लिखी गई चिट्ठी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। लड़की ने तेजस्वी यादव को लिखी गई चिट्ठी में अपने प्यार का जिक्र किया है। लड़की का कहना है कि वो किसी लड़के से प्यार करती है, लेकिन उनकी शादी में बेरोजगारी अड़चन बनी हुई है।
और पढ़िए –Bihar News: बर्थ डे पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक साल के बच्चे की मौत
पढ़िए लड़की ने चिट्ठी में क्या लिखा है…
डियर तेजस्वी जी,
उप मुख्यमंत्री, बिहार
आपको पता है हम बड़ी टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिये लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधुल्य संग वन साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उमर में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे थे नौकरी लगेगा तो परपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा। एक तो भैंकेंसी नहीं आता है और भैंकेंसी आता भी है तो पेपरे लीक हो जाता है।
लड़की ने लिखा कि ई सब देखते देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसहीं पार हो जाएगा और हम परपोज भी ना कर पाएंगे। हम उधर कंपटीशन की तैयारी में लगल हैं और बाबू जी मने मन हमारे बियाह की तैयारी में। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया है बियाह के बाद। मन बड़ी मायूस हो रहा है ई सब सोच सोच के। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं, नौकरी का जुगाड़ लगवाइए नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे।
आपकी वोटर और लेखक प्रभात बांधुल्य की वन साइडेड लवर पिंकी (फ्रॉम पटना)।
कौन हैं प्रभात बंधुल्या
लड़की ने चिट्ठी में जिक लेखक प्रभात बंधुल्या का जिक्र किया है, वे बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। प्रभात बनारस वाला इश्क ( वो आजादी गैंग की लाल सलाम, मैं भगवाधारी जय श्रीराम ) उपन्यास से मशहूर हुए हैं। लड़की की ओर से लिखी गई चिट्ठी पर प्रभात ने भी प्रतिक्रिया दी है।
प्रभात ने लिखा कि बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है। उन्होंने लिखा कि बतौर लेखक मैं बस इतना कहूंगा, बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है जिसका समाधान जरूरी है। बिहार के युवाओं को अपने युवा नेतृत्व तेजस्वी यादव से बहुत उम्मीद है।
प्रभात ने लिखा कि बतौर लेखक तो हम चाहते ही हैं, लोगों के दिल में रहें। पिंकी को मेरी लेखनी, मेरी बातें पसंद आती होगी। इस चिट्ठी में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है रोजगार का न होना और कितना खूबसूरत है कि एक लड़की खुद के पैरों पर खड़ा होने की बात कर रही है। तेजस्वी जी को इसपर ध्यान देने की जरूरत है।.
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
4 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
9 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
9 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
10 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
17 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
20 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines