Bihar News: बर्थ डे पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक साल के बच्चे की मौत

Bihar News, Rapid Firing, Nalanda, Bihar Police, Birthday Party

घटनास्थल पर बिखरी पड़ी कुर्सियां

Bihar News: नालंदा में एक बर्थ डे पार्टी में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक साल के बच्चे की मौत हो गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर छानबीन करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार 15 राउंड गोली चली हैं।

विज्ञापन

लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे

बताया जा रहा है कि कुछ युवकों का समूह था। जिसने दनादन कई राउंड गोली चलाई। गोलियों की आवाज से पार्टी में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। पार्टी में जहां अभी खुशियां मनाई जा रहीं थी। लोग चीख-पुकार करने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

वीडियो फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है

बच्ची की मौत से पलभर में ही पार्टी में मातम छा गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पार्टी की वीडियो फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान लिए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ