Bihar News: बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा नई पार्टी बनाकर अब चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार से विरासत बचाओ यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं।
कुशवाहा इस यात्रा की शुरूआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण से करने जा रहे हैं। मंगलवार से शुरू हो रही इस यात्रा का समापन जगदेव प्रसाद के स्मारक कुर्था में होगा।
बिहार के 28 जिलों तक पहुंचेंगी यात्रा
यात्रा के प्रभारी रामपुकार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को चंपारण के भितिहरवा के गांधी आश्रम से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ विरासत बचाओ नमन यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। यात्रा बिहार के 28 जिलों में जाएगी। यात्रा के दौरान कुशवाहा महापुरूषों के जन्म एवं कर्मस्थली पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।
दो चरणों में पूरी होगी यात्रा
यात्रा के दौरान कुशवाहा युवाओं और किसानों से संवाद करेंगे। सिन्हा ने बताया कि यह यात्रा कुशवाहा दो चरणों में करेंगे। यात्रा का पहला चरण 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। जो 6 मार्च तक चलेगा। वहीं इस यात्रा का दूसरा चरण 15 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा।
अब इसके सियासी मायने समझिए
जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा फिर एक बार नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनावों में एक साल का वक्त बचा है। उससे पहले उनकी यह कोशिश रहेगी कि जेडीयू में विलय से पहले उन्होंने जो राजनीतिक जमीन अपने लिए तैयार की थी।
उसको पुनः पा सके। क्योंकि इतना तो तय है कि कुशवाहा लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन जरूर करेंगे। बीजेपी से गठबंधन करने से पहले वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें गठबंधन में ठीक-ठाक सीटें लड़ने को मिले। उसकी शुरूआत वे नमन यात्रा से कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
2 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines