गठबंधन के सवाल पर कुशवाहा का छलका दर्द, बोले- मोदी का कोई विकल्प नहीं, मेरे पास भी कोई ऑप्शन नहीं

Upendra Kushwaha expressed his pain on alliance: उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के सवाल पर कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं हैं, ऐसे में विकल्प तलाशने का सवाल नहीं है।

Upendra Kushwaha, Lok Sabha Election 2024, Narendra Modi, BJP, Alliance, Bihar News, Hazipur News

अभिषेक कुमार, हाजीपुर: देश में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान लगभग सज चुका है। गठबंधन और खेमेबाजी का दौर लगभग खत्म हो चुका है और तमाम पार्टी और नेता अब आमने-सामने हैं लेकिन, एक नेता ऐसे हैं, जो बीच मझधार में फंसे गठबंधन की राजनीति में एडजस्ट होने के इंतजार में बीच में अटके हैं। हम बात कर रहे हैं, कभी नितीश के बेहद करीबी रहे तो, कभी मोदी के मंत्री रहे उपेंद्र कुशवाहा के बारे में, जिनकी पिछले कुछ दिनों से NDA में शामिल होने की लगातार कोशिशों के बाद भी इंट्री नहीं हो पाई है और शायद यही वजह है कि अब उपेंद्र कुशवाहा खुले में अपना दर्द बयां करते दिख रहे हैं।

कमजोर पड़ने पर विशेष दर्जे की मांग करते हैं नीतीश

वहीं, वैशाली के महुआ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा से चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं हैं, ऐसे में विकल्प तलाशने का सवाल नहीं है। मेरे पास सिंगल ऑप्शन है, भाजपा और नरेंद्र मोदी का साथ। इस दौरान जब उपेंद्र कुशवाहा से पुराने साथी नितीश कुमार के विशेष दर्जे की मांग को लेकर सवाल हुआ तो कुशवाहा ने नितीश को कमजोर बताते हुए कहा कि जब भी नितीश कुमार कमजोर पड़ते हैं तब-तब विशेष दर्जे की मांग आगे कर देते हैं।

News24 Whatsapp Channel

NDA में शामिल होने की इच्छा जाहिर की

उपेंद्र कुशवाहा एक तरफ अपने पुराने साथी नितीश के साथ खुली बगावत कर रहे हैं तो, दूसरी तरफ NDA में शामिल होने की अपनी बेकरारी को खुले मन से जाहिर कर रहे हैं। हालात ये हैं कि अब तो उपेंद्र कुशवाहा ने शामिल न किए जाने को लेकर अपना दर्द तक साझा करना शुरू कर दिया है और कहते दिख रहे हैं कि उनके पास NDA में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अब देखना बाकी है कि महाभारत के इस रण में कुशवाहा को किस खेमे में और किन शर्तों पर जगह मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ