UP के 20 शहरों में जोरदार बारिश, नोएडा में ओले गिरे, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather: यूपी में शनिवार को 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई। जिससे ठंड बढ़ गई। लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

UP-Bihar Weather update

UP-Bihar Weather update

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast: यूपी में पिछले 4 दिनों से बारिश का दौर जारी है। नोएडा में सीजन में पहली बार बारिश के साथ ओले गिरे। सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। झांसी में भी देर शाम ओलों की बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण गलन बढ़ गई है। वहीं काशी में ठंड के कारण बाबा विश्वनाथ को मखमली रजाई ओढ़ाई गई है। वहीं मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हो गया, यहां मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह 32 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई है।

मौसम विभाग ने आज 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। शनिवार को बुलंदशहर, बदायूं, सहारनपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, हाथरस, वाराणसी, मेरठ, संभल, फिरोजाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, कुशीनगर, ललितपुर, पीलीभीत में बारिश हुई।

विज्ञापन

इस बार लंबी चलेगी सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की मानें तो अगले 48 से 72 घंटों में प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार है। प्रदेश में उत्तर पश्चिमी हवाओं से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ फिर से आ रहा है, यदि यह ताकतवर रहता है तो फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। सर्दी के दिनों में तापमान सामान्य से अधिक हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो सर्दी लंबी चलेगी, जिससे शीत लहर के दिन कम हो जाएंगे।

विज्ञापन

बिहार में कई जिलों में बूंदाबांदी

बिहार में भी मौसम का मिजाज काफी दिनों से बदला-बदला सा है। पटना समेत प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। गांधी मैदान समेत राजधानी के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। बारिश और बादल छाए रहने से प्रदेश के 23 शहरों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 16 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ