अलर्ट! 11 राज्यों में तूफानी हवाएं चलेंगी, बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई। वहीं जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए ताजा अलर्ट जारी किया है। 2 जनवरी तक देशभर में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बारिश और बर्फबारी के साथ घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

IMD Rain Snowfall Alert

File Photo

Weather Update IMD Forecast: देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ा। यहां 15 साल बाद दिसंबर के महीने की सबसे ज्यादा 9.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे दिल्ली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। जम्मू कश्मीर में बीते दिन मैदानी इलाकों में बारिश हुई और पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। इससे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर 2000 वाहन फंस गए। जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर पारा -25 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा के लिए 31 दिसंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज और कल शनिवार और रविवार को बारिश होने का यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले गिरने का भी अलर्ट है। तीनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। इससे ठिठुरन बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन

अलग-अलग राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के निचले और मध्य भागों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तरी पाकिस्तान से पूर्व मध्य तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। अरब सागर में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर पूर्वी हवाओं के साथ-साथ अरब सागर से उठने वाली उच्च नमी वाली पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। इसके असर से आज और कल उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

आज और कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में आज और कल बिजली गिरने की संभावना है। गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। हवा की स्पीड 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश होने के आसार हैं। दक्षिणपूर्व हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

1 जनवरी 2025 से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में 1 और 2 जनवरी को हिमालयी क्षेत्रों में हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 29 से 31 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। 28 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे से सबसे ज्यादा ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है। आज 28 दिसंबर को उत्तराखंड और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे रह सकता है। 30 दिसंबर तक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम के अलग-अलग हिस्सों में ज़मीन पर पाला पड़ने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ