UP-Bihar Weather Update: इन दिनों देश में मौसम बहुत तेजी से करवट ले रहा है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, वहीं कई मैदानी इलाकों में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कोहरे का भी प्रवेश हो गया है। उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम की बात करें तो दोनों राज्यों में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोनों राज्यों का तापमान काफी नीचे गिर गया है, जिससे यहां ठंड बढ़ने लगी है और कोहरा घना हो गया है। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर असर हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश का तापमान 15-30 के बीच रहेगा। वहीं बिहार का तापमान 17-30 के बीच रहेगा।
छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने राज्य के 19 जिलों के लिए घने कोहरे, धुंध और कुहासे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इनमें से 12 जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 7 जिलों में कुहासा छाए रहने की आशंका जाहिर की है। यह इस साल मौसम विभाग द्वारा ठंड को लेकर जारी किया जाने वाला पहला अलर्ट है। विभाग ने बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी। इसकी वजह से अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
बिहार के इन जिलों को मिला अलर्ट
विभाग ने बिहार के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, दरभंगा, किशनगंज और अररिया जिलों में आज बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विभाग ने समस्तीपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, सारण, वैशाली, सहरसा और कटिहार जिलों में आज कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में 2 दिन घना कोहरा, गड़गड़ाहट-बिजली गिरने के साथ बरसेंगे बादल
यूपी के इन जिलों को कोहरे का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बलरामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, देवरिया, गोंडा, सिद्धार्थनगर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और बस्ती के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने बताया कि अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, मऊ और बलिया में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिलेगा।
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines