(सौरभ कुमार, पटना)
UGC NET Paper Leak Case : यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम दिल्ली से बिहार के नवादा पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने जांच अधिकारियों के गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उनके साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची रजौली पुलिस ने अधिकारियों को बचाया और 4 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया।
दिल्ली से नवाजा पहुंची थी CBI टीम
नवादा जिले के एसपी अम्बरीष राहुल ने कहा कि यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम रजौली थाना के कसियाडीह गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने सीबीआई टीम को नकली बताकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और सीबीआई ने 2 मोबाइल फोन जब्त किए। सीबीआई की जांच टीम में चार अधिकारियों के साथ पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल भी थीं।
यह भी पढ़ें : NEET Paper Leak Case: CBI की बड़ी कार्रवाई, दर्ज की FIR
पुलिस की मौजूदगी में CBI ने की जांच
ग्रामीणों के हमले से घबराई सीबीआई टीम ने रजौली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सीबीआई की टीम ने जांच पड़ताल की और लोकेशन के आधार पर दो मोबाइल जब्त किए। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर जांच के बाद पेपर लीक में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम भी स्थगित, एक महीने में 5 परीक्षाओं पर लगा ग्रहण
150-200 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
इसे लेकर रजौली के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सीबीआई टीम पर हमले मामले में कसियाडीह गांव के 8 नामजद और 150-200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में ग्रामीण प्रिंस कुमार, एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
14 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
17 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines