NEET Paper Leak Case: CBI की बड़ी कार्रवाई, दर्ज की FIR

CBI Action NEET Exam Paper Leak Case : देश में प्रतियोगी परीक्षाएं यह तो रद्द हो रही हैं या फिर कैंसिल। इसे लेकर युवाओं में आक्रोश व्याप्त है तो विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। मोदी सरकार भी एक्शन मोड में है। अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी।

CBI Action

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर।

विज्ञापन

NEET Exam Paper Leak Case : देश में नीट एग्जाम पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को इस केस की जांच सौंप दी थी। इस पर सीबीआई ने रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए पहली एफआईआर दर्ज की। इसके तहत अब एजेंसी राज्यों में जाकर इस मामले की गहन जांच पड़ताल करेगी।

राज्यों में जांच करने जाएगी CBI

विज्ञापन

नीट एग्जाम में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार भी प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले की व्यापक जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी। शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने पहला मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एजेंसी अब राज्यों में दर्ज मुकदमों को टेकओवर करेगी और गिरफ्तार आरोपियों को भी अपनी कस्टडी में लेगी।

विज्ञापन

जानें किन राज्यों में आए मामले

बिहार, झारखंड, गुजरात और महाराष्ट्र में नीट-यूजी एग्जाम पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई अबतक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि झारखंड पुलिस ने देवघर से 6 आरोपियों को पकड़ा है। गुजरात के गोधरा में एग्जाम सेंटर के प्रमुख समेत 6 लोग जेल में हैं, जबकि महाराष्ट्र के नांदेड़ में दो टीचर हिरासत में हैं।

विज्ञापन

सरकार ने सुबोध कुमार को पद से हटाया

विज्ञापन

आपको बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने पूर्व इसरो चीफ की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी गठित की थी। साथ ही सरकार ने सुबोध कुमार को एनटीए के डीजी पद से हटा दिया। पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। अब खरोला एनटीए के नए डीजी होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ