NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम भी स्थगित, एक महीने में 5 परीक्षाओं पर लगा ग्रहण

NEET PG Exam 2024 Latest Update : देश में नीट एग्जाम पेपर लीक का विवाद अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि अब एक और परीक्षा स्थगित कर दी गई। केंद्र सरकार ने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

NEET
विज्ञापन

NEET PG Entrance Exam postponed : देश में बड़े एग्जाम यह तो कैंसिल हो रहे या फिर रद्द। एक और परीक्षा स्थगित कर दी गई। NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम भी पोस्टपोन हो गया। यह परीक्षा रविवार को होने वाली थी। अबतक एक महीने में 5 परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया। इसे लेकर युवाओं में आक्रोश व्याप्त है और विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

जानें क्या स्थगित हुआ NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम

विज्ञापन

देशभर में 23 जून को नीट प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थी। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस एग्जाम को स्थगित कर दिया। इस परीक्षा की नई तारीख जल्द ही जारी की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शी और सत्यनिष्ठा पर लगे आरोपों की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने परीक्षा कैंसिल करने को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कोई भी दिन बिना किसी परीक्षा के रद्द होने की खबर के पूरा नहीं होता, क्योंकि नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनके आस-पास के लोगों की पूरी तरह से अक्षमता है। आज NEET-PG परीक्षा स्थगित कर दी गई, जो 23 जून को आयोजित होने वाली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन परीक्षाओं पर लगा ग्रहण

सबसे पहले नीट एग्जाम पेपर लीक का मामला सामने आया। इसके बाद नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2024 और यूजीसी नेट परीक्षाएं कैंसिल कर दी गईं। फिर CSIR यूजीसी नेट और नीट पीजी प्रवेश परीक्षाओं पर ग्रहण लग गया। सरकार ने एक-एक दिन के अंतर में दोनों एग्जाम को स्थगित करने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ