बिहार में युवती से बदसलूकी और उसके दोस्त के साथ मारपीट करने का एक और वीडियो सामने आया है. बिहार में एक सप्ताह में ऐसी तीसरी घटना है. पुलिस ने बिहार के बांका के मंदार हिल पर हुई इस घटना के सिलसिले में छह अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. वीडियो में कई युवक युवती के साथ बदसलूकी करते और चप्पल से मारपीट करते हुए दिख रहे हैं. युवती को धमकाया भी गया है.
बौंसी पुलिस को 22 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में पता चला. मामले की जांच करने पर यह घटना मंदार हिल की निकली. एफआईआर में कहा गया है कि छह युवकों ने युवती के साथ बदसलूकी की है. आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी किया है. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों और महिला की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि मंदार हिल के पास रहने वाले स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ की गई है.
यह भी पढ़ें : बाल नोचे, थप्पड़ मारे, दी गालियां… जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी; दोस्त के साथ गई थी घूमने
इससे पहले बुधवार को समस्तीपुर से ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें एक लड़की और लड़के को परेशान किए जा रहा था. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था. वीडियो में कुछ लोग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते और उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए दिख रहे हैं. लड़की इस दौरान खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है. वे लोग लड़की पर भद्दी टिप्पणियां कर रहे थे और गलत इशारे कर रहे थे. इस मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया था.
इससे पहले जमुई जिले में 10वीं क्लास की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और उसके पुरुष दोस्त के साथ मारपीट करने का भी वीडियो सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया था. दोनों के पैरों में गोली लगी थी. यह घटना तब हुई थी, जब लड़का और लड़की दोनों कोचिंग के बाद पहाड़ पर घूमने गए थे. जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में कुछ लोगों ने उनके स्कूटर को रोककर बदसलूकी शुरू कर दी.
यह भी पढ़ें : डांस, शराब और अय्याशी… जमुई छेड़छाड़ के आरोपी का रंगीला अंदाज, FB टाइमलाइन ने खोली पोल
ये वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बार-बार सरकार पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है, यहां केवल जंगलराज है.
राजद सांसद मनोज झा ने गुरुवार को कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री से पूछ रहा हूं कि मैं इस राज्य को क्या कहूं? प्रधानमंत्री जी, आप ही तय करें. आप जो कहेंगे, हम उसे मान लेंगे. आप चुनाव में जाते हैं और 20-25 साल पुरानी मनगढ़ंत कहानियां सुनाते हैं क्योंकि किसी ने आपको लिखी हुई स्क्रिप्ट थमा दी होती है. कम से कम एक बार तो कुछ बोलिए. और बिहार को सिर्फ वोट देने वाला राज्य समझना बंद कीजिए.’
यह भी पढ़ें : ‘हमें उठाता है, बाथरूम तक करता है पीछा’, अब बिहार में प्रिंसिपल के खिलाफ POCSO के तहत केस दर्ज
राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस घटनाओं को लेकर बिहार सरकार को अपने निशाने पर लिया है.
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
14 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
15 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
22 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
1 day agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines