बेरहमी की हद पार : चार नाबालिगों ने दुकान से कुरकुरे और बिस्कुट चुराए तो दुकानदार ने खंभे से बांधकर पीटा

Bihar Crime News: घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दुकानदार ने चार बच्चों को चोर-चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद बच्चों की खंभे से बांधकर पिटाई की थी।

shopkeeper, crime news, beating of minor childre, bihar police

चार नाबालिग बच्चों को दुकानदार ने खंभे से बांधकर पीटा है।

बिहार के बेगूसराय में चार नाबालिग बच्चों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। बच्चों ने एक दुकान से बिस्केट और कुरकुरे चुराए थे, जिसके बाद उनकी खंबे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह चार स्थानीय बच्चों ने एक किराने की दुकान में घुसकर बिस्कुट और कुरकुरे की चोरी की थी। इसी दौरान चारों को दुकानदार ने पकड़ लिया था और जमकर पीटा।

विज्ञापन

चार बच्चों को खंभे से बांधकर पीटा
दुकानदान ने जब चार बच्चों को खंभे से बांधकर पीटा तब किसी ने भी बच्चों को बचाने का काम नहीं किया। बल्कि लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को छुड़वाकर थाने ले गई। पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

नाबालिकों को पीटने पर दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज
घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दुकानदार ने चार बच्चों को चोर-चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद बच्चों की खंभे से बांधकर पिटाई की थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया और उसने लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा है, लेकिन अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ