बिहार (सौरव कुमार): बिहार के चुनाव में बेशक अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन राज्य में मचा सियासी संग्राम लगातार तूल पकड़ रहा है। बीते दिन भी बिहार विधानसभा में हंगामा देखने को मिला था। वहीं आज लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की पेशी से भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सदन के बाहर न सिर्फ RJD नेता बल्कि खुद तेजस्वी यादव भी लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि बिहार विधानसभा के अंदर का दृश्य इसके बिल्कुल उलट देखने को मिला है।
विधानसभा का वीडियो
बिहार विधानसभा में चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इशारों-इशारों में बात करते नजर आए हैं। नीतीश और तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दोनों के बर्ताव ने लोगों को भी अचंभे में डाल दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- बिहार में तेजस्वी ने उड़ाई CM नीतीश की ‘खिल्ली’, कहा- मुख्यमंत्री थका-हारा…
इशारों में क्या हुई बात?
सदन में तेजस्वी की तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने पूछा कि बार-बार नाक क्यों पकड़ रहे हो। वहीं तेजस्वी ने भी मुस्कुराते हुए इशारों में जवाब दिया। दोनों की बातचीत यहीं नहीं रुकी। कुछ देर बाद नीतीश ने फिर से पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने दाढ़ी क्यों नहीं बढ़ाई? नीतीश का इशारा देखकर तेजस्वी भी ठहाके लगाने लगे। सदन में मौजूद सभी विधायक भी दोनों की बातचीत पर हंस पड़े।
तेजस्वी के बदले सुर
बिहार विधानसभा से बाहर निकलते ही तेजस्वी फिर से नीतीश सरकार पर हमलावर हो गए। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी बिहार के साथ सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है? 20 साल से बिहार में आपने राज किया, यहां हिन्दू, मुसलमान, मंदिर मस्जिद के अलावा कोई बात नहीं होती। सुई का कारखाना तक बिहार में नहीं खोला गया। नीतीश जी अचेत व्यवस्था में हैं। नीतीश की नाक के नीचे अपराधी करोड़ों की लूट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘विहिप और बजरंग दल के लोग दंगाई..’, सांसद पप्पू यादव नागपुर हिंसा पर ऐसा क्यों बोले?
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
52 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
10 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines