हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar Politics: RJD के विधायक का बड़ा बयान, बोले- डिप्टी CM तेजस्वी यादव जल्द बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

विज्ञापन
nitish kumar tejashwi yadav

Tejashwi Yadav: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव जल्द ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। ये दावा राजद के विधायक इजहार असफी ने किया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में राजद विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव एक-दो महीने में बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

अभी पढ़ें – Digital Banking Units: पीएम मोदी आज 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स का उद्घाटन करेंगे, मिलेंगी ये सेवाएं

राजद विधायक ने कहा, “लगभग सभी चीजें तैयार हैं लेकिन कुछ औपचारिकताओं का पालन किया जाना है, उन्हें पूरा करने में कुछ महीने लग सकते हैं। तेजस्वी यादव कुर्सी पर बैठेंगे और बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।” उन्होंने कहा, “बिहार के लोग ऐसा चाहते हैं और मुझे लगता है कि राज्य के ज्यादातर नेता इसके लिए तैयार हैं।”

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि 2023 में तेजस्वी बिहार के अगले सीएम के रूप में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में पदभार संभालेंगे, जबकि नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति करेंगे।

जगदानंद सिंह की टिप्पणी के बाद जदयू संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजद नेता पर कटाक्ष किया था। उन्होंने जगदानंद सिंह की तुलना एक ऐसे बूढ़े पिता से की जो अपने बच्चों की शादी किसी न किसी तरह से करने के लिए बेताब है।

शिवानंद तिवारी ने भी दिया था ऐसा बयान

इससे पहले सितंबर में पटना में राजद राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा था कि उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा था कि हम एक आश्रम खोलेंगे और उसके अंदर राजनीतिक प्रशिक्षण देंगे। मैं नीतीश जी को याद दिलाऊंगा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं।

अभी पढ़ें – चिकित्सा शिक्षा में आज से शुरू हो रहा है नया अध्याय, पहली बार हिन्दी में कराई जाएगी डॉक्टरी की पढ़ाई

उस वक्त भी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार आश्रम नहीं खोलने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर आपको जरूरत है, तो आपको (राजद) किसी और आश्रम की तलाश करनी चाहिए।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें