भाजपा ने तेजस्वी यादव पर लगा दिया 'चोरी' करने का आरोप! बिहार की राजनीति में मचा 'नया' घमासान

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को सरकारी आवास खाली किया था जिसके बाद इसे मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है। अब सम्राट चौधरी के निजी सचिव ने यह आरोप लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि तेजस्वी सरकारी आवास से कई चीजें अपने साथ लिए चले गए।

Tejashwi Yadav

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। (File Photo)

विज्ञापन

 Tejashwi Yadav Accused Of Stealing : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर ‘चोरी’ करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि वह पटना में उप मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को खाली करते समय वहां से टोंटियां, एसी और सोफा जैसी कई चीजें अपने साथ लिए चले गए। ये आरोप बिहार के वर्तमान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सचिव शत्रुधन कुमार ने सोमवार को लगाया है। कुमार ने दावा किया कि सरकारी बंगले से एक सोफा, गमले और एसी गायब हैं। इन आरोपों के बाद बिहार की राजनीति फिर से गर्म हो गई है।

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने भी तेजस्वी के खिलाफ ऐसे ही आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं बल्कि कैमरे पर सबूत दिखा रहे हैं। तेजस्वी यादव को इसका उत्तर देना चाहिए। दानिश इकबाल ने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी में टोटियां गायब कर दी थीं और अब वही काम यहां हो रहा है। तेजस्वी ने रविवार को आवास खाली किया था, जिसके बाद इसे सम्राट चौधरी को अलॉट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने पटना हाईकोर्ट की ओर से दिए गए आवास खाली करने के आदेश को चुनौती दी थी।

Advertisment

‘तेजस्वी फोबिया से पीड़ित है भाजपा’

वहीं, भाजपा के इन आरोपों को लेकर राजद ने भगवा दल पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी ने बंगला खाली कर दिया है जो उन्हें उप मुख्यमंत्री रहते हुए मिला था। भाजपा सस्ती राजनीति कर रही है। तिवारी ने कहा कि भाजपा ‘तेजस्वी फोबिया’ का सामना कर रही है। बता दें कि साल 2022 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ते हुए महागठबंधन के साथ सरकार बनाई थी तब तेजस्वी को डिप्टी सीएम का पद मिला था। लेकिन नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने के बाद उनसे पद भी छिन गया और बंगला भी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ