Tejashwi Yadav poster attack: पीएम मोदी आज बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। यहां पर वे मोतिहारी में एक सभा करेंगे। इस दौरान पीएम 7 हजार 146 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें दो अमृत भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। पीएम लोगों का अभिवादन करते हुए मंच पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। तेजस्वी ने कहा कि सबसे आज पीएम सावन में मटन पार्टी करने वाले नेताओं को मंच पर सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।
केंद्रीय मंत्री को सम्मानित करेंगे पीएम
तेजस्वी ने कुल 11 पॉइंट के जरिए पीएम पर सिलेसिलेवार हमला बोला है। पहले पॉइंट में तेजस्वी ने सबसे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर निशाना साधा है। ललन सिंह की मटन पार्टी पर उन्होंने कहा कि पीएम उनको सम्मानित करेंगे। वहीं दूसरे पॉइंट में उन्होंने लिखा कि 132 महीने पहले मोतिहारी में चीनी मिल खुलवाकर उसकी चाय पीने का वादा पूरा नहीं कर पाने को लेकर प्रायश्चित करेंगे। वहीं इसका दोष सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्या को देंगे।
ये भी पढ़ेंः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
डरावनी बातें करेंगे पीएम-तेजस्वी
आरजेडी नेता ने आगे लिखा कि बिहार में हो रहे अनियंत्रित अपराध का दोष आज से पांच दशक पहले की सरकार को देंगे। किसानों को अपराधी बताने वाली बिहार पुलिस को सम्मानित करेंगे। जुमलों की ऐसी बारिश करेंगे कि इंद्र देवता भी शरमा जाएंगे। अन्य राज्यों के चुनाव की तरह बिहार को भी नंबर 1 बनाएंगे। वे ज्वलंत मुद्दों की बजाय डरावनी बातें करेंगे। ये घोषणा नहीं करेंगे कि चुनाव के सीएम नीतीश कुमार ही बनेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की रैली में होने वाले खर्च को लेकर भी निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य में 100 करोड़ अपनी रैली में खर्च कर चंद घंटों में दिल्ली उड़ जाएंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि विपक्ष, लालू यादव, आरजेडी, मुसलमान आदि शब्दों का अधिक इस्तेमाल करेंगे।
ये भी पढ़ेंः पारस हॉस्पिटल की घटना के बाद पूर्णिया के MP पप्पू यादव को मिली धमकी, कहा- ज्यादा बोलना महंगा पड़ सकता है
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
18 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
21 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines