केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने पारस अस्पताल के अंदर घुसकर चंदन मिश्रा नामक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस घटना को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी ही एनडीए सरकार पर निशान साधा है।

Union minister Chirag Paswan, NDA Gorvernment, Bihar News, Bihar Police, Chandan Mishra Murder, Patna Police, Paras Hospital, Patna News, CM Nitish Kumar, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, एनडीए सरकार, बिहार समाचार, बिहार पुलिस, चंदन मिश्रा हत्याकांड, पटना पुलिस, पारस अस्पताल, पटना समाचार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर अपनी ही NDA सरकार पर हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था आज एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। प्रतिदिन हत्याएं हो रही है।अपराधियों का मनोबल आसमान पर है। पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली समझ से परे है।

विज्ञापन

कानून प्रशासन को सीधी चुनौती

चिराग पासवान ने आगे कहा कि पटना के रिहायशी इलाके में स्थित पारस अस्पताल के अंदर घुसकर अपराधियों द्वारा सरेआम गोलीबारी की घटना इस बात का प्रमाण है कि अपराधी अब कानून और प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने इस मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

विज्ञापन

कानून व्यवस्था पटरी से उतरी

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बढ़ते अपराधिक मामले चिंताजनक है।उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाएगी।

विज्ञापन

जेपी नड्डा से भी की मुलाकात

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने इस मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस दौरान पासवान ने बिहार राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की है। इस दौरान कई बातों पर चर्चा की गई है। करीब 35 मिनट तक इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति और एनडीए गठबंधन को लेकर भी बात की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ