Tejashwi Yadav on ASHA workers: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आज सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर डबल कर दी। अब आशा और ममता कार्यकर्ताओं को हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे। अब सीएम नीतीश के फैसले को लेकर विवाद शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता कर सीएम के फैसले पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने 17 महीने स्वास्थ्य मंत्री रहते आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी जोकि अंतिम स्टेज में थी। तब तक सरकार और मुख्यमंत्री पलटी मार गए। ये एनडीए की निकम्मी सरकार दो साल तक इस फैसले पर कुंडली मारकर बैठी रही। अब इन लोगों को आखिरकार आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग के सामने भी झुकना ही पड़ा।
हमारी मांग माननी पड़ेगी
तेजस्वी ने आगे कहा कि यहां सरकार ने चालाकी करते हुए हमारी इस मांग को पूर्णरूपेण लागू नहीं किया। इनको प्रोत्साहन राशि नहीं बल्कि मानदेय मिलना चाहिए। हम इन्हें मानदेय देंगे। अब इस सरकार को आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका और रसोइयां के मानदेय में भी बढ़ोतरी करने की हमारी मांग को भी मजबूरन मानना ही पड़ेगा। हमारे 17 महीनों के अल्प कार्यकाल में ही हमने विकास मित्र, शिक्षा मित्र/टोला सेवक, तालीमी मरकज और पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया था।
ये भी पढ़ेंः Patna: सड़क हादसे में एक की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने की आगजनी
अपनी भी अक्ल लगाओगे?
हमारी मांगों, घोषणाओं, वादों, इरादों और दावों को देखकर इस नकलची, थकी-हारी, दृष्टिहीन और विजन रहित सरकार का डर देखकर अच्छा लगता है। ये डर अच्छा है लेकिन 20 साल तक क्या ये मूंगफली छील रहे थे? यही सरकार, इनके नेता-मंत्री और अधिकारी जो हमारी घोषणा का मखौल उड़ाते थे वो अब सत्ता जाते देख दौड़ रहे है। सब कुछ तेजस्वी का ही नकल करोगे या अपनी भी अक्ल लगाओगे?
ये भी पढ़ेंः सीएम नीतीश कुमार का एक और बड़ा फैसला, आशा और ममता कार्यकर्ताओं का मानदेय किया डबल
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
21 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
4 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
4 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
5 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines