Patna: सड़क हादसे में एक की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए लोगों ने की आगजनी

बिहार के पटना के दीघा में तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दिया, जिससे एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की।

patna news
विज्ञापन

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की।

विज्ञापन

कब हुआ हादसा?

यह हादसा सुबह के समय हुआ है। इसमें एक पिकअप गाड़ी ने ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी है कि इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हालत ज्यादा नाजुक बताई है। वहीं, इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दीघा-रामजी चक रास्ते को ब्लॉक कर आग लगा दी है।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में घायल लोगों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने की ये मांग

इस घटना के बाद से ही लोगों में काफी गुस्सा भरा हुआ है। इसलिए उन्होंने गुस्से में आकर आगजनी की। उन्होंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। इसके अलावा मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने लोगों को दिलासा दिया है कि वह जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ