Bihar Elections: बिहार चुनाव में महागठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा बनाए गए तेजस्वी यादव ने रविवार को कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमारी सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़ा दान में डाल देंगे.’ इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आज हमारे चाचा नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए. उन्होंने बिहार में कोई काम नहीं किया. जब हम लोगों की सरकार थी तब हमने मजबूती से भाजपा से लड़ने का काम किया था’.
नीतश सरकार पर कसा तंज
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘अगर राजद की सरकार बनी तो वक्फ बिल को खत्म करने, सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन करने और हर घर से एक बेरोजगार युवक को नौकरी देने का काम किया जाएगा’. इस दौरान उन्होंने नीतश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘आज बिहार में न नौकरी है, न ब्लॉक या थाना में बिना पैसे काम होता है. हर चीज का रेट तय है. जनता परेशान है. अब बदलाव जरूरी है. नीतीश सरकार कुछ चुनिंदा महिलाओं को 10,000 रुपये देकर लॉलीपॉप दे रही है. लेकिन जनता को 10,000 नहीं, एक सरकारी नौकरी चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘तेजस्वी की उम्र भले कच्ची है, लेकिन तेजस्वी की जुबां पक्की है’ हमने जो कहा, वो किया और जो आज कह रहे हैं वो करेंगे’. उन्होंने अंत में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट हो जाइए. भाजपा नफरत और तकरार की राजनीति करती है. कुछ लोग जबरन उम्मीदवार खड़ा कर वोट काटने का काम कर रहे हैं, लेकिन हमें फंसना नहीं है. हमें एकजुट होकर बिहार में बदलाव लाना है’.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव को लेकर ECI ने जारी की एडवाइजरी, इस तारीख तक एग्जिट पोल दिखाने पर लगी रोक
तेजश्वी यादव ने किसको कहा चुन्नू और मुन्नू…?
अररिया के जोकीहाट विधानसभा के उदाहाट मैदान में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव चुन्नू और मुन्नू का खेल नहीं है. चुन्नू को वोट दे दिए तो मुन्नू नाराज हो गया और मुन्नू को वोट दे दिए तो चुन्नू नाराज हो जाए. तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव बड़ा चुनाव है. सबको एक जुट रहने की जरूरत है ताकि NDA से पुरी ताकत के साथ लड़ा जाए. बता दें कि जोकीहाट से तसलीमुद्दीन के दो बेटे के बीच यहां चुनावी जंग है. वहीं इस सीट पर AIMIM और JDU भी मैदान में है. जबकि तेजस्वी यादव ने जोकी हाट में कहा कि ‘अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ बिल को वह कूड़ेदान में फेंक देंगे’. उन्होंने जोकीहाट से RJD प्रत्याशी शाहनवाज आलम को जीताने की अपील जनता से की.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री और 11 विधायक को JDU से किया निलंबित
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines