हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नवरात्रि में मछली खाने का वीड‍ियो क्‍यों क‍िया शेयर? तेजस्‍वी ने बताया असली सच

Tejaswi Yadav Fish Controversy: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नवरात्रि मछली खाने पर चुप्पी तोड़ी है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए सफाई दी है। साथ ही उन्होंने भाजपा नेताओं पर पलटवार भी किया। वहीं तेजस्वी के साथ मछली रोटी खाने वाले मुकेश सहनी ने भी वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Tejaswi Yadav Fish Controversy: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मछली खाने के कारण विवादों में घिर गए हैं। नवरात्रि में मछली खाते हुए तेजस्वी यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसके बाद भाजपा ने तेजस्वी को खूब खरी-खोटी सुनाई है। ऐसे में अब तेजस्वी यादव ने मछली खाने पर चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया है।

तेजस्वी ने किया ट्वीट

तेजस्वी यादव के मछली खाने पर विवाद शुरू हो गया है, जिसपर सफाई देते हुए तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया है कि भक्तों के आईक्यू का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह वीडियो डाला था और हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में “दिनांक” यानि 𝐃𝐚𝐭𝐞 लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम? आख़िर में सहनी जी द्वारा मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

मिर्ची लगे तो मांग लें- मुकेश सहनी

तेजस्वी यादव के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली-रोटी का लुत्फ उठाने वाले वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी मामले पर बयान दिया है। मुकेश सहनी ने कहा कि मछली खाने की चीज है। कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी, मिर्ची लगे तो मिर्ची मांग लिया करें। वीडियो में डेट लिखा हुआ है कि 8 तारीख को यह वीडियो बना है। उसके बाद भी अगर विपक्ष के पास बात करने का एजेंडा नहीं है तो ऐसी चीज को लेकर जनता के बीच बात करेंगे। अब खाने पीने की चीज में बहुत सारे लोग वेज और नॉनवेज खाते हैं, सबका अपना मन है। सत्ता पक्ष इसी तरह की बातें करता है। बेहतर होगा कि जीतने से पहले जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा करें।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव का वीडियो

बता दें कि मंगलवार को नवरात्रि का पहला दिन था। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली-रोटी खाते दिखाई दे रहे हैं। तेजस्वी का ये वीडियो देखने के बाद भाजपा नेता भी उनपर मुखर हो गए। मगर अब तेजस्वी ने ट्वीट करके सारा मामला साफ कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Tejashwi Yadav का लंच देख क्यों भड़की भाजपा? कहा- नवरात्रि में मछली खाने वाले सनातनी नहीं…

 

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola