Tejashwi Yadav questioned Amit Shah visit in Muzaffarpur : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुजफ्फरपुर रैली में विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लालू परिवार और बिहार सरकार पर हमला करते हुए राज्य में जंगलराज होने की बात कही, गृहमंत्री के इस बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा, अमित शाह ने अपने बयान में कहीं पर भी प्रदेश में नौकरी बांटे जाने का जिक्र नहीं किया, उन्होंने कहा जहां नौकरियां बंट रही हैं, वहां जंगलराज नहीं बल्कि मंगलराज है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने अमित शाह से पांच अहम सवाल पूछे हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार में छिड़ा पोस्टर वार, तेजस्वी यादव को आरजेडी समर्थकों ने बताया ‘फ्यूचर CM’
…तो पूरे देश में जाति गणना करा लें
तेजस्वी यादव ने गृह मंत्री के द्वारा बिहार की जाति गणना रिपोर्ट पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि अगर बिहार के जातीय सर्वे के आंकड़े गलत हैं तो केंद्र सरकार पूरे देश और सभी राज्यों में जातीय गणना कराकर अपने आंकड़े जारी क्यों नहीं करती। उन्होंने यह भी कहा कि BJP शासित राज्यों में भाजपा जातिगत गणना क्यों नहीं कराती।
तेजस्वी के बीजेपी से सवाल
तेजस्वी यादव ने भाजपा कि केंद्र सरकार में कितने 𝐎𝐁𝐂/𝐒𝐂/𝐒𝐓 कैबिनेट मंत्री हैं और कितने गैर 𝐎𝐁𝐂/𝐒𝐂/𝐒𝐓 हैं, उनकी सूची जारी करे। आगे कहा कि उनकी सरकार में खानापूर्ति के लिए इक्का-दुक्का मंत्री हैं भी तो उन्हें गैर-महत्त्वपूर्ण विभाग क्यों दिया हुआ है। तेजस्वी ने यह भी पूछा कि भाजपा वाले बताएं उनकी सरकार में पिछड़ा और गैर-पिछड़ा मुख्यमंत्री का तुलनात्मक प्रतिशत कितना है। उन्होंने कहा, अगर भाजपा इन सवालों के जवाब देगी तो आपके साथ-साथ हिंदुओं की 𝟖𝟓% पिछड़ा और दलित आबादी की भी आंखे खुल जाएंगी।
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
6 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
7 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
7 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
8 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines