Tejashwi Yadav with Mukesh Sahani: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान भी नजदीक है। सोमवार यानी 20 मई को 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होंगे। इस लिस्ट में बिहार की भी 5 सीटों के नाम भी शामिल हैं। कल बिहार की मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सारण, सीतामढ़ी और हाजीपुर सीट पर वोटिंग होगी। ऐसे में मतदान से ठीक एक दिन पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुकेश साहनी के साथ चुनाव पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।
मुकेश साहनी के साथ फिर भरी उड़ान
इस नए वीडियो में तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते नजर आए हैं। बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। इस हेलीकॉप्टर में तेजस्वी के साथ मुकेश साहनी भी मौजूद हैं। जी हां, ये वही मुकेश साहनी हैं, जिनके साथ तेजस्वी के नवरात्रि में मछली खाने की खबर सामने आई थी। हालांकि इस नए वीडियो में तेजस्वी मुकेश साहनी के साथ चुनाव में जीत और हार पर बात कर रहे हैं।
चुनाव पर चर्चा
चुनाव पर चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव कहते हैं कि पिछले 17 महीनों से हमने बिहार में जो काम किया, उससे लोगों को हमपर विश्वास हो गया है। केंद्र सरकार से लोग ऊब चुके हैं। वही पकाऊ और थकाऊ भाषण, अब लोग कुछ नया चाहते हैं। इस बार जनता आगे है और वो भाजपा को हटाना चाहती है। लोगों के बीच में बीजेपी को लेकर काफी नफरत है। लोग ज्यादा दिन नहीं झेलेंगे। बीजेपी का लड़वाने और दंगा-फसाद करवाने वाला एजेंडा नहीं चलेगा। लोग समझदार हैं।
यूपी-बिहार का सियासी समीकरण
चुनावी रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव कहते हैं कि इतनी गर्मी और 40-45 तापमान में भी कितनी भीड़ आ रही है कि बैरिकेड भी टूट जाती है। यूपी बिहार के सियासी समीकरणों पर चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि यूपी में कई पत्रकारों और अधिकारों से मेरी बात हुई, जहां मुझे पता चला कि यूपी में कांटे की टक्कर है। कुछ लोग कहते थे कि यूपी एक तरफा मतदान करता है। मगर अब यूपी में लड़ाई हो रही है तो बिहार में बीजेपी साफ हो जाएगी।
300+ सीटें जीतेगा गठबंधन
लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की जीत पर भरोसा जताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। ये आंकड़ा 325 या 330 भी हो सकता है। लेकिन महागठबंधन को 300+ सीट मिलना सुनिश्चित है।
यह भी पढ़ें- बिहार की पांच सीटों पर मतदान, चिराग पासवान समेत कई नेताओं की किस्मत दांव पर
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines