हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार: तेजस्वी यादव के एस्कार्ट की कार का एक्सीडेंट, पुलिसकर्मी की मौत

Tejashwi Yadav Escort Car Accident: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस एक्सीडेंट में एक पुलिसकर्मी की मौत की खबर सामने आई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना कटिहार पूर्णिया रोड पर हुई।

विज्ञापन
तेजस्वी यादव के काफिले की कार का एक्सीडेंट।

Tejashwi Yadav Escort Car Accident: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट में शामिल एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को ये दुर्घटना कटिहार पूर्णिया रोड पर हुई। इस एक्सीडेंट में चार पुलिसकर्मियों के साथ ही एक प्राइवेट गाड़ी से जा रही महिला समेत 6 लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, उसके ड्राइवर की मौत हो गई है।

कटिहार जाते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव कटिहार जा रहे थे। इस दौरान कटिहार पूर्णिया रोड पर बेलौरी में तेजस्वी के एस्कार्ट की कार की दूसरी कार से भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें एक जीप को पुल पर चढ़े हुए और लोगों को बदहवास हालत में देखा जा सकता है। इन वीडियोज में एक कार के अंदर के परखच्चे भी उड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। कई पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में भी देखा जा सकता है। आरजेडी कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों की मदद करते भी दिखाई दिए हैं। वहीं एक दिल्ली नंबर की कार भी दुर्घटनाग्रस्त दिखाई दे रही है।

आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

कहा जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उनका इलाज पूर्णिया के जीएचसीएच में चल रहा है। बताया जा रहा है कि एस्कार्ट में शामिल गाड़ी पूर्णिया में रजिस्टर्ड थी। मृतक चालक की पहचान मोहम्मद हलीम के रूप में हुई है। वह मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

विज्ञापन

अररिया में किया रोड शो

तेजस्वी यादव सोमवार को अररिया में थे। यहां उन्होंने जन विश्वास यात्रा के तहत रोड शो किया। जिसमें काफी भीड़ देखने को मिली। उन्होंने फारबिसगंज, रानीगंज, अररिया, जोकीहाट होते हुए किशनगंज तक रोड शो किया। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के फ्लीट में लगी गाड़ी के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई थी।

इनपुट: अमिताभ ओझा, पटना

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘दम है तो हरा दें’, लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव की ललकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola