Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। 7 में से 5 चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। अब सिर्फ दो चरण बाकी हैं, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया। छठवें चरण के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने इस चुनाव में 200 से ज्यादा जनसभा करने की खुशी में हेलीकॉप्टर में केट काटा।
हेलीकॉप्टर में काटा केक
लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता लगातार रैली और जनसभा कर रहे हैं। ऐसे में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी नेता मुकेश सहनी भी 200 से ज्यादा जनसभा कर चुके हैं। डबल सेंचुरी की खुशी में दोनों नेता ने एक साथ मिलकर हेलीकॉप्टर में हैप्पी 200 का केट काटा और अपनी खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़ें : गले में खिलौनों की माला, गधे पर बैठ वोट मांगने निकले नेताजी, Video Viral
जलने वालों के लिए भी यह केक है : मुकेश सहनी
इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग कुछ नया करें, ताकि विपक्ष को मिर्ची लगे। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों को देश, संविधान और लोकतंत्र बचाना है, गंगा जमुनी तहजीब को बचाना है, नौकरी बचानी है। केक काटने के बाद सहनी ने कहा कि यह केक जनता के लिए है। जो जल रहे हैं, उनके लिए भी यह केक है, क्योंकि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
यह भी पढ़ें : 27.04 लाख की गाड़ी… बैंक में 55.37 लाख, करोड़पति ललन सिंह की कितनी है संपत्ति?
छठवें चरण में 8 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
आपको बता दें कि बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला है। इंडिया महागठबंधन के तहत आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। बिहार में छठवें चरण में 25 मई को वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, शिवहर और महाराजगंज सीट पर वोट डाले जाएंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
12 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
13 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines