हाजीपुर से अभिषेक कुमार की रिपोर्टः बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। घटना मलिकपुर के पास की है। यहां पहले से तैयार बैठे युवाओं ने उसके काफिले को रोककर विरोध शुरू कर दिया। युवाओं के हाथों में बैंक और डिग्री काॅलेज की मांग वाले नारों के पोस्टर थे।
और पढ़िए –Patna: पुलिस-पब्लिक के बीच जमकर बवाल, लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा
सड़क नहीं बनने से नाराज थे युवा
तेजस्वी यादव को महादलित समुदाय के सैकड़ों युवाओं की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ा। युवक क्षेत्र में सड़क नहीं बनने से नाराज थे। उनके साथ चल रही कारकेट पुलिस भागती हुई पहुंची और लोगों को खींचकर सड़क से हटाती दिखी। युवाओं ने कहा कि राघोपुर क्षेत्र से एक सीएम और दो-दो डिप्टी सीएम दिए हैं फिर भी क्षेत्र में सड़कें, बैंक नहीं हैं।
34 साल से नहीं बनी सड़क
क्षेत्र के लोगों का आरोप था कि 34 साल से बने महादलित टोले के लिए पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ। लोग महादलित टोले तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि हमारे बच्चे कीचड़ में आते-जाते हैं। हम लोगों को आज सड़क चाहिए। आज तेजस्वी यादव सड़क के लिए घोषणा कर दें, नहीं तो हमारे शरीर में गाड़ी चढ़ा कर जाएं।
और पढ़िए –Lucknow Building Collapse: लखनऊ के रिहायशी इलाके में गिरी इमारत, अब तक 14 लोगों को बचाया
दो बार रोका काफिला
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तेजस्वी से मिलने दिया। डिप्टी सीएम को अपना मांग-पत्र सौंपने के बाद लोग शांत हुए। लोगों को समझा-बुझाकर तेजस्वी यादव का काफिला कुछ दूर ही बढ़ा था कि फिर युवाओं ने बेंक-कॉलेज की मांग को लेकर उन्हें रोक दिया। हालांकि इस बार तेजस्वी का काफिला उन्हें साइड करते हुए आगे बढ़ गया।
गंगा पर पीपा पुल का किया उद्धाटन
तेजस्वी यादव ने आज पटना के कच्ची दरगाह तथा रुस्तमपुर राघोपुर प्रखंड के बीच नवनिर्मित पीपा पुल का लोकार्पण किया। कहा कि उनका एक सपना था कि राघोपुर वासियों को एक सौगात दी जाए। इस बीच पत्रकारों द्वारा सीवान शराबकांड को लेकर पूछे गए सवाल को टाल गए। पीपा पुल के रास्ते राघोपुर के लिए रवाना हो गए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
11 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
14 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
14 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
15 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
15 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines