Tejashwi Yadav Patna airport: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के आज 13 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना एयरपोर्ट पर नजर आए. कार से उतरकर सीधा तेजस्वी यादव अंदर की ओर चले गए. मीडिया ने उनसे काफी सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया. वहीं, बिहार में हुई हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस ने आज दिल्ली में समीक्षा बैठक बुलाई है. समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस राजेश राम पटना से दिल्ली रवाना हुए. गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उसे अभी तक मंजूर नहीं किया.
दिल्ली में कांग्रेस की हार पर होगा मंथन
बिहार विधानसभा में करारी हार की समीक्षा को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से बुलाई बैठक में भाग लेने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी दिल्ली पहुंच गए हैं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश राम ने कहा कि दिल्ली में स्थित इंदिरा भवन में होने वाली इस बैठक में हार की समीक्षा होगी कि किस तरीके से पार्टी हारी है? सभी 61 उम्मीदवारों से इसके कारण पूछे जाएंगे. सभी लोगों को डाटा लेकर आने के लिए कहा गया है. यह रिपोर्ट आगे की चुनावी रणनीति का आधार बनेगी. बैठक में उनके अलावा, पूर्व सीएलपी नेता, सभी सांसद-विधायकों को शामिल होने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: गृह मंत्री से मिलते ही बिहार पुलिस एक्शन में, 400 माफियाओं की लिस्ट तैयार, महिला सुरक्षा पर बड़ा फैसला
आगे की सियासी रणनीति होगी तैयार
दिल्ली बैठक में बिहार में कांग्रेस की हार पर मंथन के अलावा अगले चुनाव में पार्टी की सियासी रणनीति तैयार करने पर भी बात होगी. बैठक में आने वाले चुनावों, लोकसभा और अन्य स्थानीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक सुधारों पर भी चर्चा होने की संभावना है. पार्टी यह तय करेगी कि भविष्य के लिए संभावित उम्मीदवारों और नए नेताओं की पहचान कैसे की जाए, क्या संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव की आवश्यकता है या मौजूदा नेतृत्व को पुनर्जीवित किया जाए. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व विचार-मंथन शिविरों, जन-संपर्क अभियानों, सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने या जमीनी स्तर पर संगठन के पुनर्गठन जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार करने वाला है. पार्टी को उम्मीद है कि बिहार में उसके राजनीतिक भविष्य के निर्धारण में यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार चुनाव में 5 पांडवों की तरह लड़ीं NDA की 5 पार्टिंयां’, जेपी नड्डा के आवास पर सम्मानित हुए नेता
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
22 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
3 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines