गृह मंत्री से मिलते ही बिहार पुलिस एक्शन में, 400 माफियाओं की लिस्ट तैयार, महिला सुरक्षा पर बड़ा फैसला

Bihar Police in action: गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. प्रदेशभर में अवैध धंधों से जुड़े 400 से अधिक माफियाओं की सूची तैयार कर ली गई है. बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

home minister samrat chaudhary

Bihar Police in action: गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ बैठक के बाद बिहार पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. प्रदेशभर में अवैध धंधों से जुड़े 400 से अधिक माफियाओं की सूची तैयार कर ली गई है. उन्होंने बताया कि इन 400 लोगों में भू-माफिया, बालू माफिया और बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोग शामिल हैं, जिन्होंने अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है.
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ कागज़ात न्यायालय को सौंप दिए गए हैं. कोर्ट के आदेश मिलते ही इनकी गिरफ्तारी या फरारी की स्थिति में कुर्की–जप्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा

डीजीपी ने आगे बताया कि माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा. एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है.1,208 अपराधी और माफियाओं की नई सूची भी बनाई जा रही है. उनके खिलाफ भी सभी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय को सौंपे जाएंगे. आदेश मिलते ही उनकी भी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी.

महिला सुरक्षा पर बड़ा फैसला- 2,000 स्कूटी खरीदेंगे

विनय कुमार ने बताया कि स्कूल–कॉलेज के बाहर सुरक्षा बढ़ाने के लिए सरकार ने IF Teaching Squad के गठन को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 2,000 स्कूटी खरीदी जाएंगी, इन्हें महिला पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा. इनका मुख्य काम स्कूल–कॉलेज के बाहर निगरानी रखना होगा. छेड़खानी या किसी भी प्रकार की घटना पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी. डीजीपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ