हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, हर परिवार में 1 को मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने हर घर सरकारी नौकरी का वादा किया है। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंक इसकी जानकारी दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बिहार चुनाव में सरकारी नौकरी का ऐलान करते तेजस्वी यादव

बिहार चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव जीतने के बाद बिहार में हर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, सरकार बनने के बाद 20 दिनों के भीतर अधिनियम बनेगा और 20 महीने के भीतर उस परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

तेजस्वी यादव ने लिया यह संकल्प

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव का संकल्प है कि हर घर सरकारी नौकरी। हो सरकार में भागीदारी, हर युवा की हिस्सेदारी इसलिए तेजस्वी सरकार देगी। कहा कि हर परिवार को नौकरी सरकारी हमारे जीत का जश्न नहीं होगा। जॉब का जश्न होगा, नौकरी का जश्न होगा।

यह भी पढ़ें: दो जगह से चुनाव लड़ सकते हैं तेजस्वी यादव, NDA में नाराजगी पर क्या बोले राजद नेता

विज्ञापन

पिछली सत्ता का गिनाया डेटा

सरकारी नौकरी के पीछे वजह बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 महीने में, उन्होंने 5 लाख नौकरियां दीं लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह इससे ज्यादा नहीं कर पाए अगर उन्हें 5 साल सत्ता में रहने का अवसर मिलता है तो उनका सबसे बड़ा फोकस रोजगार पर होगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले RJD को बड़ा झटका, मधुबनी प्रभारी ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन

वैज्ञानिक अध्ययन का किया दावा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि महागठबंधन के सत्ता में आने पर वे उन सभी परिवारों को रोजगार देंगे जिनके पास सरकारी नौकरी नहीं है। कहा कि हमने इसका वैज्ञानिक अध्ययन किया है, हमारे पास सर्वेक्षण के आधार पर ऐसे सभी परिवारों का डेटा है। कहा कि अगर हम यह घोषणा कर रहे हैं, तो यह मेरी प्रतिज्ञा है कि हम वही कर रहे हैं जो संभव है। यह कोई ‘जुमलेबाजी’ नहीं है, हम किसी को धोखा नहीं दे रहे हैं। तेजस्वी को सबूत देने की जरूरत नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola