दो जगह से चुनाव लड़ सकते हैं तेजस्वी यादव, NDA में नाराजगी पर क्या बोले राजद नेता

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे — राघोपुर और मधुबनी के फुलपरास से. यह कदम मिथिलांचल में राजद की पकड़ मजबूत करने और अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Tejashavi Yadav

मीडिया से बातचीत करते तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब नेताओं की राजनीतिक चाल भी सामने आने लगी है. एक तरह कांग्रेस-राजद आदि दल एक साथ हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी जदयू और एलजेपी हैं. दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं लेकिन सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंस हुआ है. इसी बीच तेजस्वी यादव को लेकर अहम खबर सामने आ रही है.

विज्ञापन

दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव

सूत्रों की मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बार दो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगें. मिथिलांचल इलाके में पार्टी को मजबूत करने के इरादे से इस बार तेजस्वी दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. एक सीट राघोपुर, जहां से तेजस्वी मौजूदा विधायक हैं तो वहीं दूसरा मधुबनी के फुलपरास से. बताया जा रहा है कि यह कदम मिथिलांचल में राजद की पकड़ मजबूत बनाने के रणनीति का एक हिस्सा है. इसके साथ ही अति पिछड़ा वर्ग पर भी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश है.

विज्ञापन

एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की नाराजगी पर तेजस्वी यादव से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि माझी जी नाराज हो या चिराग नाराज हो, उनसे हमें कोई मतलब नहीं है. इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार की सरकार को बिहार की जनता हटा देगी. इस बार बिहार की जनता सभी लोग मिलकर सरकार बदलने का काम करेंगे.

आत्मविश्वास में हैं तेजस्वी यादव

माना जा रहा है कि बिहार के विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव में आत्मविश्वास में हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में राजद ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. 243 सीटों में से एनडीए ने 122 सीटें और महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही की सीटों पर जीत-हार का अंतर बेहद कम था.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव के दो जगह चुनाव लड़ने के पीछे एक और वजह बताई जा रही है. चर्चा है कि जनसुराज के प्रशांत किशोर रघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव के लिए यह सीट असुरक्षित हो सकती थी, ऐसे में उनके दो जगह से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ