Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मंत्रियों को हटाए जाने वाले बिल पर सरकार की आलोचना की है। दरअसल, जिस विधेयक पर इन दिनों चर्चा की जा रही है, उसके जरिए प्रधानमंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और गंभीर आपराधिक आरोपों में पकड़े गए मंत्रियों को हटाने में मदद मिलेगी। तेजस्वी का कहना है कि इस विधेयक के जरिए कुछ नेताओं को धमकाया जा सकता है। इसमें उन्होंने नीतीश कुमार और सीएम चंद्रबाबू नायडू का नाम लिया। बता दें कि अभी बिहार में तेजस्वी और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा भी चल रही है, जो 16 दिनों तक चलेगी।
दोनों सीएम को किया जाएगा ब्लैकमेल- तेजस्वी
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने नए विधेयक को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘ये केवल लोगों को डराने धमकाने की चाल है। इससे खास तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू को धमकाया जा सकता है।’ इसके अलावा, तेजस्वी ने हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये केवल डराने के लिए लाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘हम शहजादे तो प्रधानमंत्री ‘पीरजादे’ हैं…’ Tejaswi Yadav ने PM मोदी को दिया नया नाम
‘साजिश का एक हिस्सा है’
तेजस्वी यादव ने सरकार के विधेयक लाने के फैसले को साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि ‘इसको लाने का फैसला इसलिए किया गया ताकि सरकार नीतीश कुमार पर दबाव बनाए और उन्हें हद में रख सकें। साथ ही नेताओं को शामिल करने की साजिश भी की जाएगी। इससे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को नियंत्रण में रखा जाएगा।’ तेजस्वी ने आगे कहा कि वो बिहार नीतीश कुमार पर कोई नया मामला भी दर्ज कर सकते हैं। इससे लोकतंत्र कमजोर होगा।’
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा
बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है। उनकी ये यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों को कवर करेगी। इस यात्रा में भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है। आज इसका चौथा दिन है। वहीं, यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी।
ये भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की कैसी है तबीयत? तेजस्वी यादव ने दिया अपडेट
संबंधित खबरें
JDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
17 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
1 day agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
1 day agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines