Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत जोरों पर है। एक ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। वे आज सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में नालंदा में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तो वहीं दूसरी ओर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपने कैबिनेट के मंत्री को नहीं पहचानते हैं। ऐसे में वह अभी जिस उम्र में हैं मैं उन पर टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन बिहार सुरक्षित हाथों में नहीं हैं वे लोग बिहार को चलाने लायक नहीं है।
रिटायर्ड अधिकारी और टायर्ड सीएम शासन चला रहे हैं
तेजस्वी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि यहां पर रिटायर्ड अधिकारी और टायर्ड सीएम शासन चला रहे हैं। बिहार में अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, सरकार कौनसा नशा लिए हुए हैं किसी को कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कल डिप्टी सीएम गए थे दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए लेकिन वे वहां पर उल्टा कसम खिला रहे हैं। तेजस्वी ने पटना मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ठाकुर को बचाने का आरोप सरकार पर लगाया। अभी भी उनको बचाने का काम किया जा रहा है।
सीएम चलने योग्य भी नहीं है
तेजस्वी ने आगे कहा कि कल वे पटना एम्स में गए थे। जहां पर लोगों ने उनको घेर लिया और कहा कि बेड नहीं मिल रहा है हालात बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि जितने भी माफिया लोग वे बिहार और केंद्र सरकार में है। ये लोग जनता को आराम देने की बजाय, उन्हें पीड़ा देकर परेशान कर रहे हैं। वहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, अगर जरूरत पड़ी तो आगे चलकर आरक्षण के मुद्दे पर हम लोग सड़कों पर उतरेंगे। सीएम नीतीश कुमार चलने योग्य भी नहीं है।
ये भी पढ़ेंः चुनाव के पहले जेडीयू को फिर लगा झटका, पूर्व प्रवक्ता थामेंगे मुकेश साहनी का हाथ
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines