Tej Pratap Yadav On Thakur Controversy : आरजेडी सांसद मनोज झा के द्वारा राज्यसभा में मशहूर दलित लेखक ओमप्रकाश वाल्मिकी की पढ़ी गई कविता को लेकर विवाद छिड़ गया है। पटना में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया ने तेज प्रताप यादव को घेर लिया और इस विवाद के बारे में जानना चाहा। बता दें कि कविता पर कुछ लोग आपत्ति दर्ज करा रहे हैं उनका कहना है कि यह कविता ठाकुरों की आलोचना करती है।
यह भी पढ़ें – आ गया पेट्रोल, डीजल का विकल्प, छत्तीसगढ़ में लगेगी देश की पहली इथेनॉल डिस्टिलरी
तेज प्रताप यादव ने कहा, सब बकवास है
इस पूरे विवाद पर बोलते हुए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, यह सब बकवास है। उनका कहना है कि सभी इंसान बराबर हैं, और उन्हें किसी भी जाति-पाती से कोई लेना देना नहीं है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि उनके लिए ठाकुर शब्द का एक ही मतलब है और वो केवल वृंदावन में ही रहते हैं, इसे जाति के नजरिये से देखना गलत है।
मैं नहीं जानता कि लोग क्या कह रहे हैं
तेज प्रताप यादव ने लोगों की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान न देते हुए मीडिया से कहा कि मैं नहीं जानता कि लोग क्या कह रहे हैं, मैं बस इतना कह सकता हूं कि मनोज जी के कहने का मतलब किसी भी जाति का अपमान या आलोचना करना नहीं था। बता दें की मनोज झा, महिला आरक्षण पर बोलते हुए यह कविता सुना रहे थे। उनका कहना था कि हम सबके अंदर एक ठाकुर है, जिसे मारने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines