'उतारो हरा गमछा, ये जयचंदवा की पार्टी का है', भाषण के दौरान कार्यकर्ता पर क्यों भड़के तेज प्रताप यादव?

बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव गया के वजीरगंज विधानसभा सीट पर प्रचार के दौरान उस वक्त भड़क गए जब एक व्यक्ति हरा गमछा पहनकर सभा में पहुंचा. उन्होंने माइक से कहा कि “हरा गमछा उतारो, ये जयचंदवा की पार्टी का है.” तेज प्रताप यादव ने चेतावनी दी कि यह जनशक्ति जनता दल की सभा है और यहां सिर्फ कृष्ण भगवान का पीला गमछा चलेगा. उन्होंने कहा कि हरे रंग की पार्टी वाले जनता को भ्रमित कर रहे हैं.

Tej Pratap News
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बार राजद और परिवार से अलग अपनी पार्टी से चुनाव में उतरे हैं. वह लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और अपने उम्मीदवार को जिताने की अपील कर रहे हैं. इसी बीच गया के वजीरगंज विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे तेज प्रताप यादव उस वक्त भड़क गए, जब एक शख्स हरा गमछा लेकर उनकी सभा में पहुंच गया था.

तेज प्रताप यादव जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्हें भीड़ में एक शख्स हरे गमछे के साथ दिखाई दिया. इतना देखते ही वह भड़क गए. उन्होंने कहा कि हरा गमछा उतारो, ये जयचंदवा की पार्टी का है. उतार दो गमछा, ये जन शक्ति जनता दल की सभा है. वरना सिपाही लोग उतार देंगे.

Advertisment

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमें स्मार्ट सिटी नहीं , स्मार्ट गांव बनाना होगा. यह तब होगा जब हमें जिताकर भेजेंगे तब. अगर आपको दूसरे के चक्कर में आ गए तो 5 साल तक कुछ होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि हरे रंग की पार्टी वाले लोग आप लोगों में भ्रम पैदा कर रहेंगे, अभी यहां एक हरा पार्टी वाला, जयचंदवा की पार्टी वाला आ गया था, उसका गमछा हटवाये हैं. 5 जयचंद मिलकर हमें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया.

तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम उन्हें सलाम करना चाहते हैं क्योंकि हम अब जनता के बीच में आ गए. अब जनता के बीच में काम करेंगे. इसी बीच तेज प्रताप यादव को एक शख्स हरे गमछे के साथ दिख गया. इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि देखो, एक और आ गया जय चंदवा की पार्टी वाला, यही सब मिलकर हमें बाहर किए हैं. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने गमछा उतारने के लिए कहा. तेज प्रताप यादव ने कहा कि यहां हरा गमछा नहीं चलेगा, कृष्ण भगवान का पीला गमछा चलेगा.

विज्ञापन

भड़कते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि हटा रहे हो या नहीं, सिपाही पकड़ो तो इसे. ये बहुरुपिया की पार्टी का है. इसको पता ही नहीं है, बस गमछा लेकर निकल पड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ