जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल यादव पर चोरी के आरोप के बाद एफआईआर दर्ज कराई है. सचिवालय थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि मोतीलाल यादव उनके सरकारी आवास से लाखों रुपये नकद, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए.
मोतीलाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाया
वहीं, अब इस घटना के बाद तेज प्रताप यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोतीलाल यादव को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से निष्कासित कर दिया है. इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के संगठन को भी भंग करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा और नई टीम का गठन होगा.
सोशल मीडिया पर जारी हुआ आधिकारिक पत्र
तेज प्रताप यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की है. उनके हस्ताक्षर के साथ जारी हुए एक पत्र में कहा गया है कि 22 जून की रात पटना स्थित 42 हार्डिंग रोड आवास से मोतीलाल यादव कीमती सामान, नकदी और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया. इसी वजह से उसे तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है.
यह भी पढ़ें- तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में चोरी, 20 लाख कैश और सोने के जेवर भी गायब; PA पर FIR दर्ज
सामान में क्या-क्या था शामिल?
बता दें कि शिकायत में यह भी कहा गया है कि अलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन गायब मिले. तेज प्रताप यादव का दावा है कि चोरी हुए 20 लाख रुपये पार्टी फंड के थे.
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines