तेज प्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद, भावुक शब्दों में जताई भक्ति
Author: News24 हिंदी
2025-06-13 15:43:40
Tej Pratap Yadav Post : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट की भव्यता का भी आनंद लिया और भावुकता से भरे शब्दों में अपनी भक्ति जताई।
तेज प्रताप यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा कि बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो- हर हर महादेव। उनकी यह पोस्ट उनके प्रशंसकों और अनुयायियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह वाकई उनके आध्यात्मिक जुड़ाव और धार्मिक आस्था को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें : Bihar: ‘हद हो गई अब तो…’ राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों पर क्या बोले तेज प्रताप यादव?
पार्टी से तेज प्रताप यादव निष्कासित
हालांकि, कुछ दिन पहले तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया था। यह कार्रवाई तब की गई, जब सोशल मीडिया पर उनकी अनुष्का यादव के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए कठोर कदम उठाया। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे को परिवार से भी निकाल दिया।
यह भी पढ़ें : तेज प्रताप यादव की नई X पोस्ट, पिता लालू प्रसाद की फोटो के साथ लिखा- अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह…
तेज प्रताप की नई पोस्ट उनके समर्थकों के लिए एक संदेश भी है, जो बताता है कि वे अपने विश्वास और आस्था से जुड़े रहेंगे, चाहे राजनीतिक परिस्थितियां कैसी भी हों। बनारस और बाबा विश्वनाथ से जुड़ी यह भावुकता उनकी नई शुरुआत की ओर इशारा करती नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines