News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक पोस्ट वायरल होने के बाद चर्चा का मुद्दा बने तेज प्रताप यादव ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी है। पोस्ट में तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की फोटो पोस्ट करके एक कैप्शन लिखा है। फोटो में तेज प्रताप पिता लालू यादव की फोटो के नीचे खड़े हैं और उन्होंने कैप्शन लिखा कि अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।
तेज प्रताप पिता की फोटो के नीचे हाथ फैलाए खड़े हैं और फोटो को देखकर ही उनकी भावनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मंत्री हैं। एक फोटो वायरल होने के बाद पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें परिवार से निकाल दिया और पार्टी से निष्कासित कर दिया। पिछले कई दिन से चल रहे विवाद के चलते परिवार और पार्टी में तनाव का माहौल है। तेज प्रताप यादव भी मामले से काफी दुखी और भावुक हैं। प्रदेश की सियासत भी गरमाई है।
“अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।” #TejPratapYadav #Bihar #India pic.twitter.com/gAdlvZFtlb
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 9, 2025
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने 3 दिन पहले 7 जून को भी अपने X हैंडल पर एक पोस्ट लिखी थी। पोस्ट में तेज प्रताप यादव का वही अंदाज नजर आया, जिस अंदाज में वे लोगों की समस्याएं सुनते हैं। उन्होंने 2 तस्वीरें इस पोस्ट में शेयर की थीं। साथ ही कैप्शन में लिखा था कि सच्चाई के रास्ते पर चलने वाले शख्स की हमेशा जीत होती है। इंसान को हमेशा सच की राह पर ही चलना चाहिए। सच की राह बेशक मुश्किल होती है, लेकिन जीत इस राह पर चलने वाले शख्स की ही होती है। राजा हरिश्चद्र ने भी सच की राह पर चलते हुए अपना मान सम्मान और प्रतिष्ठा खोई थी। पांडवों ने भी सच का रास्ता अपनाकर ही कौरवों को युद्ध में मात दी थी।
(‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय’)
हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों… pic.twitter.com/N6h2OYcs8o
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 6, 2025
बता दें कि तेज प्रताप यादव की फोटो पिछले दिनों वायरल हुई थी, जिससे बिहार की सियासत, राष्ट्रीय जनता दल पार्टी और यादव परिवार में भूचाल आ गया था। वायरल हुई फोटो में तेज प्रताप के साथ एक लड़की थी। उस लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया गया और दावा किया गया कि तेज प्रताप यादव पिछले 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशन में हैं।
वायरल होते ही फोटो को लेकर बवाल मच गया, जिसे देखते हुए फेसबुक अकाउंट से फोटो को डिलीट कर दिया गया। बेटे तेज प्रताप की तस्वीर वायरल होने के बाद लालू प्रसाद यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया। परिवार से भी निकाल दिया। पिता लालू प्रसाद के फैसले का छोटे बेटे तेजस्वी यादव और बेटी रोहिणी आचार्य ने भी समर्थन दिया और फैसले का सही ठहराया।
मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा… pic.twitter.com/Ysf2wq1rVB
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 1, 2025
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।