बिहार में हार के बाद तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल और यूपी चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार

Tej Pratap Yadav big announcement: बिहार के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बिहार के साथ-साथ बाहर के राज्यों में भी हम सदस्य अभियान चलाएंगे. पार्टी को मजबूत करेंगे कई और राजनीतिक दल के लोग हमसे जुड़ेंगे.

Tej Pratap Yadav Press confrence

Tej Pratap Yadav big announcement: बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जनशक्ति जनता दल को मिली करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने कहा कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल का दायरा बिहार के बाहर भी बढ़ाया जाएगा. बाहर के राज्यों में भी हम सदस्य अभियान चलाएंगे. पार्टी को मजबूत करेंगे कई और राजनीतिक दल के लोग हमसे जुड़ेंगे. इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने बिहार में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कई लोगों को सदस्य बनाया. तेजप्रताप ने कहा कि कुछ पार्टियों बिहार में शिथिल पड़ गई है लेकिन हमारी पार्टी लगातार काम कर रही है. आगे भी काम करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी को बिहार में भी मजबूत करेंगे

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि हमने जनशक्ति जनता दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया है और कहीं ना कहीं हम लोग पार्टी को बिहार में भी मजबूत करेंगे और बाहर भी मजबूत करेंगे कहीं और दलों के भी लोग हैं जो हमसे जुड़ेंगे उनको भी पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी ऑफलाइन सदस्य अभियान चल रहा है लेकिन पार्टी की वेबसाइट तैयार की रही है और ऑनलाइन भी सदस्य अभियान चलाया जाएगा.बिहार के साथ-साथ बिहार के राज्य बाहर के राज्यों में भी हम लोग सदस्य अभियान चलाएंगे और लोगों को जोड़ेंगे.

उत्तरप्रदेश और बंगाल चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार

तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि बिहार के बाद उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार उतारे जाएंगे. उसके बाद यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी किस्मत आजमाएगी. पार्टी के लगातार विस्तार के लिए ही सदस्यता अभियान शुरू किया गया है. जितने ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी पार्टी से जुड़ेंगे, आने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को उतनी ज्यादा मदद मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ