हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'हम होते तो उनका बुखार छुड़ा देते', डिप्टी सीएम पर तेज प्रताप का बड़ा हमला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा सत्र में गुरुवार का दिन तनाव भरा रहा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर टिप्पणी की तो तेजस्वी भड़क गए। इसके बाद लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप भी इस विवाद में आ गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
क्रेडिट- BeFunky

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की जुबानी जंग में अब लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी गुंडा पार्टी है, सम्राट उसी से हैं। अगर हम उनके पिता को गाली देंगे तो कैसा लगेगा। कहा कि हम सदन में नहीं थे, अगर होते तो उनका बुखार छुड़ा देते।
दरअसल, इन दिनों बिहार में विधानसभा सत्र चल रहा है। गुरुवार को सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हो गई। विधानसभा में तेजस्वी कई मुद्दों पर सरकार को घेर रहे थे। तभी एक मुद्दे पर भड़ककर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को अपराधी का बेटा बता दिया। फिर सदन में बवाल शुरू हो गया। यहां तक की दोनों पक्षों के विधायकों में हाथापाई तक हो गई।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा था?

बिहार विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपराध, ला एंड ऑर्डर, नकल समेत कई मुद्दों पर सरकार पर आरोप लगाए। तेजस्वी ने सदन में कहा कि बिहार में पेपर लीक हो गया। इस पर डिप्टी सीएम चौधरी ने आपत्ति जताकर जवाब दिया कि बिहार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। इसके बाद तेजस्वी यादव मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाने लगे। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भड़क गए और कहा ‘जिसका बाप अपराधी हो वो कौन होता है बोलने वाला, जो लुटेरा हो वह क्या बोलेगा।’

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- वोटर लिस्ट में गड़बड़ हुई तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

अगर हम उनके पिता को कुछ कहें?- तेजप्रताप

सम्राट चौधरी का अस्तित्व गिर चुका है। वो गुंडा पार्टी से आते हैं। नाथुराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। तो ये लोग गुंडा लोग हैं, किसी के भी पिता को गाली दे देना। अगर हम इनके पिता को गाली देंगे तो कैसा लगेगा? यह अशोभनीय बात है। जनहित के मुद्दे पर गालीगलौच करेंगे तो कैसे काम चलेगा। कहा कि अगर कोई घर परिवार में घुसेगा तो मारा ही जाएगा। सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। हम सदन में नहीं थे, अगर होते तो उनका बुखार छुड़ा देते।

यह भी पढ़ें: बिहार में बीच सड़क JDU और AIMIM विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, हाथापाई की नौबत आई

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें