बिहार में बीच सड़क JDU और AIMIM विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, हाथापाई की नौबत आई

JDU AIMIM clash Bihar: बिहार में एसआईआर को लेकर विपक्ष पहले से ही सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ लामबंद है। इसका असर विधानसभा सत्र के दौरान भी देखने को मिल रहा है। विधानसभा की कार्यवाही से पहले आज सड़क पर एआईएमआईएम और जेडीयू के विधायक आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें सौरव कुमार की रिपोर्ट…

Khalid Anwar vs Akhtarul Iman protest Patna

जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर बाएं और एआईएमआईएम विधायक अख्तरूल इमान (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Khalid Anwar vs Akhtarul Iman protest Patna: बिहार विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथे दिन गुरुवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विधानसभा के बाहर सड़क पर ओवैसी की पार्टी के विधायक अख्तरुल इमान और जेडीयू विधायक खालिद अनवर आपस में भिड़ गए। एआईएमआईएम विधायक इमान सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

आप विरोध क्यों कर रहे हैं?

जानकारी के अनुसार, अख्तरुल ईमान सरकार की नीतियों और कथित भेदभावपूर्ण रवैए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान खालिद अनवर वहां पहुंचे और उन्होंने ईमान से पोस्टर छीनने की कोशिश की। खालिद अनवर ने AIMIM विधायक से कहा, नीतीश कुमार ने हमेशा अल्पसंख्यकों के लिए काम किया है, आप विरोध क्यों कर रहे हैं?

Advertisment

इसके जवाब में अख्तरुल ईमान ने कहा, आप मेरे सवालों का जवाब दीजिए, फिर यहां से जाइए। इसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई, हालांकि मौजूद सुरक्षाकर्मियों और नेताओं ने किसी तरह स्थिति को संभाला। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों माननीय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद राजनीतिक हलकों में इस टकराव की चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष इसे लोकतंत्र की अभिव्यक्ति पर हमला बता रहा है, जबकि जदयू नेताओं का कहना है कि AIMIM बेवजह सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ