बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद से ही तेज प्रताप यादव लगातार चर्चा में हैं। तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय आज तलाक को लेकर फैमिली कोर्ट में पेश हुए। यहां सुनवाई के दौरान ऐश्वर्या राय की तरफ से 4 हफ्ते का समय मांगा गया था। सुनवाई बहस होने के बाद कोर्ट ने केस को 21 जून की अगली तारीख दे दी है।
कोर्ट से मांगा गया 4 हफ्ते का समय
फैमिली कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऐश्वर्या राय का पक्ष रखते हुए वकील राज कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट से 4 हफ्ते का समय मांगा। तेज प्रताप की तरफ से वकील जग्गननाथ ने इस मांग का विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने केस को 21 जून, 2025 की अगली तारीख दे दी। बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों की यह शादी एक साल भी नहीं टिक पाई और बात तलाक तक पहुंच गई।
अनुष्का यादव के भाई पर बड़ा एक्शन
हाल ही में खबर आई कि तेज प्रताप यादव के बाद अब अनुष्का यादव के भाई आकाश कुमार को भी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल दिया गया है। यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर पर दिखी चमकदार चीज की सच्चाई आई सामने, मस्क से जुड़ा कनेक्शन
तेज प्रताप का फोटो वायरल
कुछ दिनों पहले ही तेज प्रताप की तरफ से सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया गया। इसमें तेज प्रताप यादव एक महिला के साथ दिख रहे हैं, जिसका नाम अनुष्का यादव है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिश्ते में हैं। इसके बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को RJD और अपने परिवार से 6 साल के लिए बाहर कर दिया।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
19 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
19 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
21 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
22 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines