Bihar New Government: बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. गुरुवार (20 नवंबर) को नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी. वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे. उनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे. बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के सीएम भजनलाल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साईं, दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, मंत्री पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के भी शामिल होने की पुष्टि हुई है. इस समारोह में बीजेपी शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के शामिल होने का भी कार्यक्रम है. इसके अलावा अन्य हस्तियों में पद्मभूषण, पद्मश्री से नवाजी गईं शख्सियत, वैज्ञानिक और साहित्यकार के भी शामिल होने की बात सामने आई है.
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कल 11:30 बजे 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ
नितीश कुमार के शपथग्रहण में शामिल होने वाले प्रमुख मेहमान
01- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
02- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
03- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
04- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
05- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
06- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
07- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा
गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है. पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह से पहले गांधी मैदान में व्यापक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है. इस समारोह में आम से लेकर खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए उसी तरह की तैयारी की जा रही है.
NDA को मिली बंपर जीत
विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सत्ता संरचना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है. सूत्रों के अनुसार नई सरकार की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक एनडीए गठबंधन में मंत्रालयों के बंटवारे पर भी सहमति बन गई है. जानकारी के अनुसार छह विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है. इसी आधार पर सहयोगी दलों के कोटे का निर्धारण किया जा रहा है. खबर आ रही है नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते है और उसके बाद 14 और मंत्री बनाए जाएंगे. यानी कुल 34 मंत्रियों को नीतीश कुमार की सरकार में जगह मिलने वाली है. जिनमें बीजेपी के कोटे से 15, जदयू के कोटे से 14 (मुख्यमंत्री सहित), लोजपा (आर) के कोटे से 3, हम के कोटे से 1 और आरएलएम के कोटे से भी 1 मंत्री बनाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- डिप्टी CM की कौन सी पावर कैबिनेट मंत्री के पास नहीं? संविधान में जिक्र न होने के बाद भी चर्चा में क्यों ये पद
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
9 mins agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
30 mins agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines