नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, कल 11:30 बजे 10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ

Nitish Kumar Resign chief minister post: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपा. 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में साढ़े 11 बजे होगा. नीतीश कुमार को कुछ देर पहले ही एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था.

Nitish Kumar Resign chief minister post

Nitish Kumar Resign chief minister post: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सुबह साढ़े 11 बजे नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था. बैठक में डिप्टी सम्राट सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा चिराग पासवान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल उपस्थित थे.

बिहार चुनाव में एनडीए को मिली थी प्रचंड जीत

बिहार के हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 202 सीटें अपने नाम कीं. भाजपा ने 89 सीटें जीतीं और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू को 85 सीटों पर जीत मिली. इनके अलावा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 सीटें मिलीं. जीतन मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच सीटें जीतीं और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने चार सीटें जीतीं. गौरतलब है कि इस बार बिहार में ऐतिहासिक 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 1951 के बाद से सबसे अधिक है, महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 71.6% और पुरुषों का 62.8% रहा.

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?

नीतीश कुमार के 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे. एनडीए शासित राज्यों के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है. इससे पहले नीतीश कुमार को पटना स्थित उनके आवास पर हुई जदयू विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया. नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और अब वह कल यानि 20 नवंबर को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार के गठन से पहले सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ