Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां के त्रिवेणीगंज इलाके के एक निजी स्कूल में छात्र को नर्सरी के बच्चे ने गोली मार दी। वारदात के बाद स्कूल और साथ लगते इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, आरोपी की पहचान हो गई है। हमलावर ने 9 साल के बच्चे को गोली मारी है। छात्र घर से अपने पिता का पिस्तौल बैग में छिपाकर लाया था। एसटी जॉन बोर्डिंग स्कूल में गोलीकांड हुआ है। स्कूल में प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी।
इतने में आरोपी ने छात्र को गोली मार दी। गोली लगते ही बच्चों में भगदड़ मच गई। घायल का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। गोली बच्चे के बाएं हाथ में आरपार हो गई है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी का पिता स्कूल पहुंचा। उसने प्रिंसिपल की टेबल पर रखा पिस्तौल उठाया और आरोपी को साथ लेकर दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने बाइक स्कूल में ही छोड़ दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्चा स्कूल के एक पूर्व गार्ड का बेटा है। जिसका घायल से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उसकी पहचान कर ली गई है।
पुलिस आरोपी और पिता की कर रही तलाश
पुलिस पिता और बेटे की तलाश कर रही है। वहीं, वारदात के बाद इलाके में तनाव है। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर त्रिवेणीगंज-अररिया मार्ग पर जाम भी लगाया। लोगों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चा पिस्टल लेकर आया। त्रिवेणीगंज थाना प्रभारी रामसेवक रावत ने कहा कि आरोपी बच्चे और उसके पिता की तलाश की जा रही है। घायल बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। घायल बच्चे के परिजनों ने बताया कि उनके पास प्रिंसिपल ने फोन किया था। स्कूल आने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें:बिहार पुलिस कस्टडी में टॉर्चर की कहानी…तड़प-तड़प कर युवक ने तोड़ा था दम, SHO समेत 6 पुलिसवाले सस्पेंड
संबंधित खबरें
पटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
3 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
6 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines